R.N. Dubey College of Pharmacy, Khorsi में वर्ल्ड फार्मेसी डे उत्साहपूर्वक मनाया गया
R.N. Dubey College of Pharmacy, Khorsi में वर्ल्ड फार्मेसी डे उत्साहपूर्वक मनाया गया
खोरसी – R.N. Dubey College of Pharmacy, Khorsi में दिनांक 25 सितम्बर को वर्ल्ड फार्मेसी डे बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिवार ने विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने फार्मासिस्ट की समाज में भूमिका, जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान तथा “Pharmacist: Your Trusted Health Advisor” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
कॉलेज के संचालक श्री प्रशांत दुबे सर और प्राचार्य श्री T. N. पटेल सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाइयाँ उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे एक ज़िम्मेदार स्वास्थ्य सलाहकार भी हैं। उन्होंने छात्रों से फार्मेसी के क्षेत्र में शोध, नवाचार और सामाजिक सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन जैसी गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
अंत में आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूरे आयोजन में शिक्षकों और विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।




